राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा से प्रवासी राजस्थानी पूरन एल जेसवानी की विशेष मुलाकात
जयपुर: हाल ही में राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा और हांगकांग‑चीन बेस्ड प्रवासी राजस्थानी उद्यमी पूरन एल जेसवानी के बीच एक सार्थक बैठक हुई। पूरन एल जेसवानी पिछले 18 वर्षों से हांगकांग‑चाइना में व्यवसाय में सक्रिय हैं और वर्तमान में वे चाइन ट्रेड फोरम एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। बैठक का मकसद इस मुलाकात के मुख्य उद्देश्य थे: 🔹 चाइना में बसे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान फाउंडेशन से जोड़नाडॉ. अरोड़ा ने विस्तार से बताया कि किस तरह चाइना में रह रहे राजस्थानी समुदाय को राजस्थान फाउंडेशन के नेटवर्क, कार्यक्रमों और पहलों से जोड़ा जा सकता है। 🔹 सामाजिक और विकास‑केंद्रित योगदानआयुक्त ने उन तरीकों पर चर्चा की जिनसे प्रवासी राजस्थानियों के अनुभव और संसाधन राजस्थान के सामाजिक कार्य, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं…





